{"_id":"5a199df34f1c1bc5758b523e","slug":"driver-died-in-acident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलंदर थाना क्षेत्र में फैजाबाद-रायबरेली हाईवे पर सरियावां चौराहे के पास शनिवार सुबह ट्रक की टक्कर से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि तीन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
उसरू अमौना थाना पूराकलंदर निवासी चंद्रहास (27) टेंपो चालक था। शनिवार सुबह दस बजे वह रानी बाजार से टेंपो में यात्रियों को बैठाकर फैजाबाद जा रहा था। सरियावां चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी।
इससे टेंपो पलट गया और चालक चंद्रहास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टेंपो में सवार मनोहर, सुशील समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ अयोध्या राजू कुमार साव व पूराकलंदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
वहां तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि एक को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।