{"_id":"56fc18114f1c1b227ef00345","slug":"dl-for-construction-papers-took-a-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएल बनवाने को लिये कागजात, ले डाला लोन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएल बनवाने को लिये कागजात, ले डाला लोन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर दलित युवक के नाम पर हजारों का ऋण लिये जाने का मामला सामने आया है। विभाग से रिकवरी नोटिस मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ तो पीड़ित ने शिकायत की। आरोप है कि शिकायत पर विपक्षियों ने उसको मारापीटा और गालियां दीं। मामला लगभग सात साल पुराना है।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बरवारी टोला निवासी जितेंद्र सिंह का कहना है कि सात साल पहले उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए क्षेत्र के कैथाना तेली बाजार निवासी राजा पण्डा को शैक्षिक कागजात, निवास प्रमाण पत्र व अन्य कागजात तथा 200 रुपये दिये थे।
राजा की ओर से सादे कागज पर उसका हस्ताक्षर कराया गया था। कई साल बाद उनके घर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से रिकवरी नोटिस आया तो पता चला कि उनके नाम पर विभाग से 90 हजार रुपये का ऋण लिया गया है।
विज्ञापन
शिकायत विपक्षी से की तो उसने जातिसूचक गालियां दीं, मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। छानबीन के बाद शिकायत पुलिस को दी। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जितेंद्र सिंह की शिकायत पर राजा पण्डा समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है।