फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   DL for construction papers, took a loan

डीएल बनवाने को लिये कागजात, ले डाला लोन

Wed, 30 Mar 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
DL for construction papers, took a loan
रुपये - फोटो : DEMO Pics
रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर दलित युवक के नाम पर हजारों का ऋण लिये जाने का मामला सामने आया है। विभाग से रिकवरी नोटिस मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ तो पीड़ित ने शिकायत की। आरोप है कि शिकायत पर विपक्षियों ने उसको मारापीटा और गालियां दीं। मामला लगभग सात साल पुराना है।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बरवारी टोला निवासी जितेंद्र सिंह का कहना है कि सात साल पहले उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए क्षेत्र के कैथाना तेली बाजार निवासी राजा पण्डा को शैक्षिक कागजात, निवास प्रमाण पत्र व अन्य कागजात तथा 200 रुपये दिये थे।
विज्ञापन


राजा की ओर से सादे कागज पर उसका हस्ताक्षर कराया गया था। कई साल बाद उनके घर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से रिकवरी नोटिस आया तो पता चला कि उनके नाम पर विभाग से 90 हजार रुपये का ऋण लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत विपक्षी से की तो उसने जातिसूचक गालियां दीं, मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। छानबीन के बाद शिकायत पुलिस को दी। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जितेंद्र सिंह की शिकायत पर राजा पण्डा समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, धमकी व दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed