फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   cracker explosion at home, 3 injured

पटाखा बनाते समय घर में विस्फोट, तीन झुलसे

Thu, 19 Nov 2015 11:11 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली से चंद कदम दूर घनी आबादी रीडगंड तिराहे पर एक मकान में गुरुवार की दोपहर विस्फोट हो गया। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल बम खोजी व निरोधी दस्ते के साथ अन्य दस्तों को बुलाया और विस्फोट में गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके से निर्मित, अर्ध निर्मित पटाखे और बारूद बरामद किया है धमाके में परिवार की दो लड़कियां भी मामूली रूप से झुलसीं हैं।
विज्ञापन


जिले में अवैध पटाखा कारोबार को लेकर पुलिस की लापरवाही का एक और ताजा मामला सामने आया है। रीडगंज तिराहे पर सीतापुर आंख अस्पताल जाने वाले रोड पर हमदानी कोठी मोड़ के निकट किताबुलनिशां पत्नी शाह मोहम्मद का निवास है। उसके पति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


परिवार में बेटे के अलावा दो बेटियां हैं। महिला के घर पर फ्लावर डेकोरेटर्स का बोर्ड लगा हुआ है। जबकि इसी धंधे के पीछे वह पटाखा व आतिशबाजी बनाने का कारोबार करती है। सहालग का सीजन शुरू होने के मद्देनजर किताबुलनिशां अपने मकान की छत पर अनार बनाने में व्यस्त थी। जबकि उसकी पुत्रियां तमन्ना व बसंती नीचे कमरे में रसोई गैस पर खाना बना रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा आरिफ गुलाबबाड़ी मैदान में एक दुकान पर टैंपो मरम्मत के काम में जुटा था। दोपहर लगभग सवा दो बजे मकान के छत पर अचानक तेज प्रकाश के साथ एक-एक कर दो-तीन धमाके हुए। आवाज सुन खाना बना रहीं बेटियां छत की ओर भागीं और मामूली रूप से झुलस गईं। तेज धमाके की आवाज पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।

एसपी सिटी आरएस गौतम, एसडीएम सदर अमित सिंह, सीओ सिटी यमुना प्रसाद दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। मौके से घायल किताबुलनिशां को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि भर्ती कराई गई महिला का बारूद से चेहरा, छाती आदि झुलसा है। उपचार किया जा रहा है।


नगर कोतवाल एचएन मिश्र का कहना है कि मौके से निर्मित-अर्धनिर्मित आतिशबाजी व उसमें प्रयुक्त रसायन बरामद हुआ है। मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। बरामद विस्फोटक को नष्ट करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed