{"_id":"56f815584f1c1bd054f14d33","slug":"cousins-sister-forcibly-fed-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाइयों ने बहन को जबरन खिलाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाइयों ने बहन को जबरन खिलाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
जहर
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज थानाक्षेत्र के बघौड़ा निवासी नरेंद्र सिंह की 20 वर्षीय पुत्री सुमन को चचेरे भाइयों ने जबरन जहर खिला दिया। उसे खंडासा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुत्री के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
बघौड़ा गांव निवासी नरेंद्र सिंह की पुत्री सुमन रविवार को घर पर अकेली थी। पिता का आरोप है इसी बीच भाई स्व. सुरेंद्र सिंह के पुत्रों संजय, नीरज, अमित व पंकज ने जबरन सुमन को चूहे मार दवा खिला दी। सूचना पर पहुंची कुमारगंज थाना पुलिस ने युवती को गंभीरावस्था में खंडासा सीएचसी पर भर्ती कराया है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियोें की गिरफ्तारी के लिए टीम गई थी लेकिन सभी घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। दोनों परिवारों के बीच पुराना जमीन संबंधी विवाद है। युवती की हालत में सुधार है।