{"_id":"311e539450e61814f1c6f75f666e70ef","slug":"center-operators-arrested-in-the-robbery-jeep-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र संचालक से लूट में एक गिरफ्तार, जीप बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केंद्र संचालक से लूट में एक गिरफ्तार, जीप बरामद
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट क्षेत्र में एक केंद्र संचालक के साथ हुई छिनैती के एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने बोलेरो जीप बरामद की है। हालांकि छीना गया सामान व नकदी बरामद नहीं हुई है।
पंचायत चुनाव के दौरान गत 16 सिंतबर को आधार कार्ड केंद्र संचालक उपेंद्र जायसवाल को एक बोलेरो जीप सवार बदमाशों ने बस्ती के लिए बिठाया। गाड़ी में बैठाने के बाद उपेंद्र से बदमाशों ने लैपटॉप, दो मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड तथा 25 हजार रूपये छीन लिए और लखनऊ ले जाकर उतार दिया।
घटना की छानबीन कर रही पुिलस ने रोडवेज स्टेशन के पास से एक बोलेरो जीप (यूपी44वाई-5451) के साथ सुलतानपुर में करौंदिया थानान्तर्गत कुड़वार निवासी मो. अजीम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अजीम टैक्सी चलवाता है। पुलिस के मुताबिक अजीम के क्षेत्र के नौगंवा गांव निवासी हिमांशु सिंह व शिवम सिंह बोलेरो बुक कराकर लाए थे। सहादतगंज के पास उपेंद्र जायसवाल को बिठाने के बाद बल्दीराय क्षेत्र में बैरहंवा निवासी मोनू सिंह जीप में सवार हुआ।
बस्ती की ओर कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने वाहन लखनऊ की ओर मोड़ लिया और उपेंद्र का सामान व नकदी छीनने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में छोड़ फरार हो गये थे।
कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि आरोपियों में हिमांशु सिंह व शिवम सिंह ने कुछ दिन पहले बस्ती जिले में एक केस में सरेंडर कर जेल चले गए। अजीम को बोलेरो के साथ पकड़ा गया है। मोनू तथा उसके एक साथी की तलाश है।