{"_id":"57dd89774f1c1bb220d472f9","slug":"caught-stealing-money-from-the-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से रकम उड़ाने वाला धरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से रकम उड़ाने वाला धरा
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ जवान सहित कई अन्य लोगों के एटीएम कार्ड चुराकर खाते से पैसे निकाल लेने वाला युवक के हत्थे चढ़ गया। सीआरपीएफ की आसूचना शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सीआरपीएफ जवान एसएन चौधरी ने बताया कि गुरुवार को वह बाबू बाजार स्थित स्टेट बैंक शाखा में लगे एटीएम से पैसे निकाल रहा था। एटीएम में पिन कोड डालने के बाद भी पैसे नहीं निकल रहे थे।
तभी उनके पीछे खड़ा एक युवक उनसे देखने की बात कह मशीन पर आया और उनका एटीएम उन्हें सौंपकर एटीएम से दस-दस हजार करके 30 हजार रुपये निकाले। इस रकम के निकलने का मैसेज उनके मोबाइल पर आया तो इस पर उन्होंने आपत्ति की।
विज्ञापन
युवक ने एटीएम उनके पास होने की बात कह बैंक से जानकारी करने की बात कही तो वह बैंक पहुंचे। बैंक में पता चला कि उनके खाते से युवक ने झांसा देकर पैसे निकाल लिया है। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी।
इस घटना के बाद सीआरपीएफ की आसूचना शाखा ने जांच शुरू कर दी। शनिवार को श्रीराम अस्पताल के पास एसबीआई के एटीएम पर एक पीएसी जवान व युवक में विवाद हो रहा था। आसूचना शाखा के जवान वहां पहुंचे और माजरा भांप युवक को पकड़कर थाना रामजन्मभूमि ले गए।
पूछताछ में युवक ने सीआरपीएफ जवान के खाते से पैसे निकालने की बात कबूली। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि ऋषिकेश पांडेय उर्फ मोनू निवासी मनकापुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।