फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BSP candidates Bajami get bail

बसपा प्रत्याशी बज्मी समेत सात को मिली जमानत

Fri, 10 Mar 2017 11:07 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 10 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
BSP candidates Bajami get bail
कोर्ट - फोटो : Pintrest
गैंगरेप में फंसे अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी समेत सात लोगों को कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने विवेचक की आख्या के बाद सबको जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह आदेश सीजेएम राजेश पाराशर की कोर्ट से हुआ। 
विज्ञापन


अधिवक्ता रामशंकर तिवारी ने बताया कि बीते दो मार्च को शहर की एक विवाहिता की तहरीर पर बज्मी सिद्दीकी समेत आठ लोगों पर घर में घुसकर बंधक बनाकर गैंगरेप करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने बज्मी समेत अन्य छह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


मामले की विवेचना कर रहे विवेचक कैंट थानाध्यक्ष ने विवेचना में गैंगरेप की धारा हटा दी थी। कोर्ट ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को जेल से तलब किया था। सबकी जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपियों को बीस हजार के दो जमानतनामे और इसी राशि का मुचलका दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed