{"_id":"5841b40d4f1c1b9345de874a","slug":"bsc-student-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी के छात्र की ईंट से कूच कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएससी के छात्र की ईंट से कूच कर हत्या
फैजाबाद
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खंडासा थाना क्षेत्र के रायपट्टी गांव में युवक की संदिग्ध मौत के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडासा थानाक्षेत्र के रायपट्टी गांव स्थित निर्माणाधीन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बगल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शौचालय के गटर व दीवार के बीच शुक्रवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हलचल मच गई।
युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को फेंका गया था। उसके चेहरे को ईटों से कूच-कूच कर विकृत कर दिया गया था। मृत युवक बीएससी का छात्र था और गुुरुवार शाम से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण ने मातहत अधिकारियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर निर्देशित किया।
थाना क्षेत्र के रायपट्टी गांव में मिले शव की पहचान पूरे पासिन चमरुपुर निवासी भुलई के पुत्र संजय (20) के रूप में हुई है। जो अमानीगंज स्थित एक महाविद्यालय में बीएससी का छात्र था। परिवारीजनों के मुताबिक युवक बीते गुरुवार की शाम तकरीबन छह बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने रात 10 बजे पुलिस को तहरीर दे कर गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह तकरीबन 10 बजे शव बगल के गांव में पाए जाने पर पिता ने अपने इकलौते पुत्र के रूप में पहचान की। शव की दशा देखकर कोहराम मच गया। युवक को बड़ी क्रूरता पूर्वक मौत के घाट उतार दिया गया था।
उसके चेहरे को ईटों से कूच-कूच कर विकृत कर दिया गया था। घटना स्थल पर खून के धब्बे बिखरे हुए थे और मृतक का जूता एक साथ एक जगह पर रखा था। पास में शव के घसीटने के निशान भी हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। घटना स्थल के बगल झाड़ी में पुलिस ने बहुत देर तक खोज की लेकिन उसे कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
ग्रामीणों के माने तो मृत युवक रायपट्टी गांव के रहने वाले एक युवक के बुलाने पर घर से निकला और लापता हो गया, उसका मोबाइल भी बंद था। जबकि मृतक के मोबाइल का पता पुलिस को अभी नहीं चल सका है। वारदात के पीछे लाखों रुपये के लेन देन का मामला प्रकाश में आया है।
थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवक अमानीगंज स्थित एक महाविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था।