{"_id":"574b333e4f1c1b7a28108fcc","slug":"broker-caught-again-from-reservation-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण केंद्र से फिर पकड़ा गया दलाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरक्षण केंद्र से फिर पकड़ा गया दलाल
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Sun, 29 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य विभाग की शह पर आरक्षण टिकट की खिड़की दलालों के कब्जे से मुक्त नहीं हो पा रही है। दस दिन बाद एक बार फिर लखनऊ की विजिलेंस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आचार्य नरेंद्रदेव नगर रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की से एक दलाल को स्लीपर के दो टिकटों वा भरे फॉर्मों के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया युवक नियाज अंसारी थाना नवाबगंज जिला गोंडा के शाहपुर का रहने वाला बताया गया है।
उसके पास से फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस के मुरादाबाद तक स्लीपर क्लास का टिकट व भरा फॉर्म मिला है। इससे पहले आरपीएफ 18 मई को इसी स्टेशन से एक दलाल को आठ टिकटों और भरे गए फार्मों के साथ पकड़ कर चालान कर चुकी है।
टीम ने ई टिकटिंग के साथ दलाली का कार्य करने वाले एक युवक के भाई को भी पकड़ा था, लेकिन उसे छोड़ दिया था। सूत्रों के अनुसार रेलवे की आरक्षण खिड़की पर टिकट दलालों का रुदौली से लेकर मालीपुर तक राज चल रहा है। इसमें वाणिज्य विभाग के एक अधिकारी की शह बतायी जा रही है।
विज्ञापन
आरपीएफ के प्रभारी सहायक निरीक्षक ओपी राय कहते हैं, टिकट दलालों का यह खेल पूरे फैजाबाद सेक्शन में आरक्षण केंद्रों से हो रहा है। वाणिज्य विभाग की मिलीभगत से चल रहे रैकेट को उनकी टीम लगातार पकड़ रही है।