{"_id":"57f546c24f1c1b940a2707ff","slug":"breaking-the-stolen-goods-to-the-clothing-store-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में नकब लगा उड़ाया माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े की दुकान में नकब लगा उड़ाया माल
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा पर स्थित रसूलपुर रोड पर सोमवार रात चोरों ने कपड़े की एक दुकान में नकब लगाकर नकदी समेत एक लाख से अधिक का माल पार कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
अशरफपुर गंगरेला गांव निवासी मो. अहमद की रसूलपुर रोड पर कपड़े की दुकान है। पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि रोज की भांति वह सोमवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोला तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। जीने का दरवाजा बंद था लेकिन दीवार में नकब लगी हुई थी।
पीड़ित ने बताया कि दुकान में सर्दी के तमाम कपड़े समेत गल्ले में रखा 1500 रुपये नकद चोर चुरा ले गए। चोरी गए कपड़ों की कीमत एक लाख से अधिक है। खास बात यह है कि इसी रोड पर छह माह में यह चौथी चोरी है।
विज्ञापन
सोमवार रात घटनास्थल से महज चंद कदमों की दूरी पर माता रानी का दरबार सजा था, जहां पुलिस ड्यूटी पर मौजूद थी लेकिन चोर अपना काम कर चलते बने और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। थाना प्रभारी लालता प्रसाद साहू ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।