फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Boyfriend was murdered girlfriend

प्रेमी ने की थी विवाहिता की हत्या

Sat, 05 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 05 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend was murdered girlfriend
रौनाही थाना क्षेत्र के पिरखौली के मजरे मदारी पुरवा निवासी विवाहिता पूनम रावत की उसकी प्रेमी ने ही बेरहमी से हत्या की थी। पता चला कि प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद गला दबाकर हत्या की थी और पहचान मिटाने के लिए उसके शरीर को अंग-भंग कर नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


रौनाही पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करतेे हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बीते 21 अक्तूूबर को शारदा सहायक नहर से पिरखौली गांव के मदारी का पुराव निवासी राजकुमार की पत्नी पूनम रावत का क्षतविक्षत शव बरामद किया गया था। बड़ी मुश्किल से शव की शिनाख्त कराई गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने उस मोबाइल फोन को बरामद किया जिसे पूनम इस्तेमाल करती थी। कॉल डिटेल निकलवाने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर हत्यारे की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रौनाही थाने की सत्तीचौरा चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि छानबीन के बाद आरोपी प्रेमी जगदीश लोध को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। जो रुदौली के सरैया हामिद का निवासी है और चार बच्चों का पिता है। पूछताछ में उसने बताया कि महिला से उसके संबंध विवाह के पहले से थे और वह अपने ससुराल में संतुष्ट नहीं थी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 18 अक्तूबर को फोन से साथ भाग जाने के लिए उसने पूनम को नहर पर बुलाया और गन्ने के खेत में शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।


जिस हाथ पर पूनम नाम लिखा था वह हाथ काट डाला और पहचान न हो सके इसलिए उसने प्रेमिका के सिर के बाल छील डाले और शरीर पर तेजाब डालकर शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आला कत्ल हसिया और ब्लेड बरामद करने के बाद आरोपी को शनिवार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed