{"_id":"82812da48509b293c701ada4589fb68f","slug":"bikers-gang-robbed-a-jewellary-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने सराफा व्यवसायी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग ने सराफा व्यवसायी को लूटा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर क्षेत्र में बाइकर्स गैंग ने फिर लूट को अंजाम देकर दहशत फैला दी। दुस्साहसिक ढंग से बाइक सवार तीन लुटेरों ने गुरुवार रात दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा व्यापारी की मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर तमंचे के बल पर एक किलो चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये लूट लिए।
इसके बाद लुटेरे सुल्तानपुर की तरफ फर्राटा भरते चले गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुलदीप नारायण, पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह चौहान और कोतवाल जितेंद्र सिंह ने वायरलेस सेट से आसपास के थानों पर संदेश प्रसारित कर घेराबंदी कराई, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लगे।
मलेथू कनक मोड़ पर दुकान चलाने वाले सराफा व्यवसायी विजय कुमार सोनी गुरुवार रात आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान शेरपुर पारा के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके पास से चांदी और नकदी भरा थैला लूट लिया।
विज्ञापन
पीड़ित व्यवसायी विजय सोनी ने बताया कि सफेद अपाची बाइक पर तीन बदमाश थे। उन्होंने बाइक ओवरटेक कर उन्हें तमंचा सटा दिया और चांदी व रुपयों से भरा थैला छीन लिया। इसके बाद बदमाश सुल्तानपुर की तरफ भाग गए। उन्होंने बताया कि लुटेरे नकाब पहने थे।
व्यापारी ने बताया कि बदमाश उनके पास से एक किलो चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये छीन ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
वहीं, इससे पूर्व चार दिन पहले भी बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी मालिक की विक्की रोक कर तोरोमाफी के पास 1600 रुपये लूट लिए थे। लगातार हो रहीं लूट की घटनाओं से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।