{"_id":"57376ef94f1c1b7d7c919850","slug":"bikers-gang-looted-cash-from-two-people-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े दो लोगों से नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग ने दिनदहाड़े दो लोगों से नगदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 15 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
बाइक गैंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में बाइकर्स गैंग ने शनिवार को दिनदहाड़े दो लोगों से नगदी लूट ली और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। ट्रैक्टर एजेंसी की एक ब्रांच रामनगर तिराहा के गोला बाजार में है।
सेल्स एक्जीक्यूटिव नुववा बैदरा निवासी अरुण कुमार सिंह शनिवार दोपहर एक बजे बाइक से 30 हजार रुपये लेकर फैजाबाद बाईपास स्थित एजेंसी पर जा रहा था। खजुराहट-बीकापुर के बीच ह्रीदयपुर गांव के पास बाइकर्स गैंग के तीन बदमाशों ने सेल्समैन को रोककर लाठी-डंडों से पीट दिया और डिग्गी तोड़कर रखा 30 हजार रुपये निकाल कर भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सेल्समैन को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालात गंभीर होने पर डा. सतीश चंद्रा ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हल्का दरोगा संजय राय ने बताया कि मारपीट की घटना है, जांच की जा रही है। लूट की दूसरी घटना ठीक एक घंटे बाद हुई।
विज्ञापन
क्षेत्र के गोलाबाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से ससौली कोंछा बाजार निवासी राजू यादव ने पांच हजार रुपये निकाले। एटीएम से बाहर निकलते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर यह रकम छीन ली और भाग गए। दोनों मामलों के पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर हल्का दरोगा संजय राय, दरोगा एसएन सिंह व संतराज यादव की टीम जांच में जुटी रही।