{"_id":"5761a1444f1c1b4d1f11cfd8","slug":"bank-personnel-complicate-the-customer-invoice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी से उलझा ग्राहक, शांतिभंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कर्मी से उलझा ग्राहक, शांतिभंग में चालान
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरिंग्टनगंज भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में बुधवार को पास बुक प्रिंट कराने को लेकर ग्राहक और बैंक कर्मी में बहस हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राहक का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम परसपुर सथरा निवासी बाबूलाल यादव बुधवार को एसबीआई की हैरिंग्टनगंज शाखा में पासबुक प्रिंट कराने के लिए गया था। वह इस कार्य के लिए बैंक में 15वीं बार गया था।
इस बार भी बैंक के विशेष संदेश वाहक के पद पर तैनात राममूरत शुक्ला ने कहा कि शाम तक कार्य होगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इतना सुनते ही ग्राहक गुस्सा हो गया। कहा कि मुझे लिखकर दीजिए कि अब दोबारा मैं कब आऊं।
विज्ञापन
दोनों में बात बढ़ती गई। बैंक कर्मी की सूचना पर पुलिस पहुंची। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आरसी यादव ने बताया कि ग्राहक बाबूलाल का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। वहीं कई ग्राहकों ने बताया कि बैंक कर्मी का ग्राहकों के साथ व्यवहार ठीक नहीं है।