फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Attempted rape of girl, stabbed

बालिका से रेप का प्रयास, चाकू मारा

Thu, 10 Nov 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 10 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of girl, stabbed
मवई थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम पिता को भोजन देने जा रही 10 वर्षीय बालिका को एक युवक दुराचार की नीयत से गांव के ग्राम सचिवालय में उठा ले गया। शोर करने पर दुराचार में असफल युवक ने बालिका पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने बहन के यहां आया सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के उमरापुर निवासी दीपू मंगलवार देर शाम अहाता में रह रहे अपने पिता को भोजन देने जा रही बालिका को जबरन ग्राम सचिवालय उठा ले गया।
विज्ञापन


युवक ने बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया तो बालिका ने गुहार लगा दी। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचते युवक ने बालिका पर चाकू से वार कर घायल कर दिया और भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से जानकारी करने के बाद तहरीर ली और रात में ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मवई थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक को बुधवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed