फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   attack on traders with knife, looted 10 thousand rupees

व्यवसायी पर चाकू से हमला कर लूटे 10 हजार रुपये

Tue, 02 May 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 02 May 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
attack on traders with knife, looted 10 thousand rupees
इनायतनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक झाड़ू व्यवसायी को चाकू से घायल कर 10 हजार रुपया लूट लिए। वारदात थाने के बारुन बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित मड़हा नदी के पुल के पास हुई।
विज्ञापन


सीमा क्षेत्र में हुई इस वारदात की खबर पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश के लिए घेराबंदी व कांबिंग कराई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम आदिलपुर पूरे भवनी मिश्र निवासी राकेश मिश्र (पीड़ित) का कहना है कि वह फेरी लगाकर झाड़ू बेचता है।

रोज की तरह सोमवार सुबह भी व्यवसाय के लिए घर से निकला था। सुबह वह बाइक लेकर थाने के बारुन बाजार क्षेत्र होते हुए पूराकलंदर थाना क्षेत्र की ओर जा रहा था। इसी बीच पूर्वाह्न करीब 11 बजे बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसको देवरिया गांव क्षेत्र स्थित मड़हा नदी पुल के पास रोक लिया और नकदी छीनने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने प्रतिवाद किया तो युवकों ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया और जेब में रखे 10 हजार रुपये लूट लिए। चाकू के हमले से उसके हाथ और गले में चोटें आईं है। राकेश ने बताया कि बाइक की डिग्गी में दो हजार रुपये के सिक्के भी रखे थे, लेकिन लुटेरे वह नहीं ले गये।


बदमाशों ने उनको मुंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी दी है। मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई तो पूराकलंदर और इनायतनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश के लिए घेराबंदी करवा दी और कांबिंग कराई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

इनायतनगर एसओ गजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर मौका-मुआयना कराया गया। पीड़ित का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed