{"_id":"f3b59d0f29df85aa425d37f4c25499df","slug":"atm-card-changed-extracted-39-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल निकाले 39 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल निकाले 39 हजार
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बैंक उपभोक्ता का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से लगभग 39 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अनंतपुर पोरा मोतीनगर निवासी माता प्रसाद पाण्डेय का कहना है कि गुरुवार को वह शहर क्षेत्र स्थित एटीएम बूथ से रकम निकाल रहे थे।
इसी दौरान बूथ में मौजूद युवक ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद पता चला कि उनके बैंक खाते से 38 हजार 800 रुपये निकाल लिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने तत्काल बैंक प्रबंधन को फोन कर एटीएम कार्ड बंद कराने के साथ शिकायत बैंक प्रबंधन व नगर कोतवाली पुलिस को दी।
शनिवार को नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि माता प्रसाद की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एटीएम कार्ड बदल रकम निकाल लेने के आरोप में चोरी व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।