{"_id":"e29b22d7c2fd3bc8fd44c62a7ba135da","slug":"assault-for-gas-cylinder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी के सामने दो वर्ष पूर्व लिए गए गैस सिलेंडर को वापस न देने पर दो लोगों में मारपीट हो गई। पुलिस ने एक युवक को शान्तिभंग में चालान किया है।
ग्राम बसवार कला मजरे मगन पुरवा निवासी अशोक यादव का दो गैस सिलेंडर हैरिंग्टनगंज बाजार के शोभनाथ साहू दो साल पहले लिए थे। जिसे अभी तक वापस नहीं किया।
इसी बात को लेकर गुरुवार को देर शाम हैरिंग्टनगंज बाजार के पलिया चौराहे पर शोभनाथ व अशोक के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस सिलेंडर तो नहीं दिला सकी उल्टे अशोक का ही शान्तिभंग में चालान कर दिया।
पुलिस की एकतरफा कार्रवाई लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आरसी यादव ने कहा कि अशोक चौराहे पर ही शोभनाथ को मारपीट रहा था।