फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Army's found defuse rocket

सेना का डिफ्यूज रॉकेट मिला, हड़कंप

Tue, 02 May 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 02 May 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
 Army's found defuse rocket
कैंट थाना क्षेत्र के सआदतगंज में भाजपा सांसद के घर के पास प्राचीन धर्मशाला के खंडहर में रॉकेट (स्मोक कैंडल) मिलने से सोमवार को सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में सेना की ओर से जवानों की ट्रेनिंग के दौरान प्रयोग किया हुआ 51 इंच का स्मोक कैंडल पाया गया।
विज्ञापन


उसे कब्जे में लेकर डोगरा रेजीमेंटल सेंटर को सूचना भेजवाई गई है। स्मोक कैंडल का डिफ्यूज मलवा धर्मशाला में कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। कैंट थाना क्षेत्र में ही डोगरा रेजीमेंटल सेंटर है। यहां ट्रेनिंग के दौरान प्रयोग किए जाने वाले रॉकेट, हैंड ग्रेनेड समेत कई गोला-बारुद के अवशेष अक्सर छूट जाते हैं।
विज्ञापन


मगर वहां बाहरी लोगों के लिए जाना प्रतिबंधित है, फिर भी कूड़ा बिनने वाले चोरी-छिपे इसे उठा लाते हैं और कबाड़ियों को बेच देते हैं। हालांकि इसमें कई बार जिंदा ग्रेनेड भी कबाड़ी तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दो साल पहले नगर कोतवाली के रायबरेली रोड के उसरू में एक कबाड़ी के यहां लगी आग में सेना के जिंदा बचे कुछ हैंडग्रेनेड ब्लास्ट कर गए थे। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इसी भय से जैसे ही भाजपा सांसद लल्लू सिंह के घर के पास सआदतगंज की धर्मशाला के खंडहर में राकेट दिखा, स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसओ कैंट अमर सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर देखा गया तो खंडहर में राकेट सेना का था।


उस पर लिखा था स्मोक कैंडल, 51 इंच। यह पूरी तरह डिफ्यूज था, कोई खतरे की बात नहीं थी। सूचना सेना को देने के साथ स्मोक कैंडल का अवशेष खंडहर में कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed