फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   area manager commot suicide

चिटफंड कंपनी के एरिया मैनेजर ने लगाई फांसी, मौत

Tue, 16 May 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Tue, 16 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
area manager commot suicide
बीकापुर-चरावां रोड पर कोतवाली से चंद कदम दूर एक चिटफंड कंपनी के कार्यालय में सोमवार रात उसके एरिया मैनेजर का फंदे से लटका शव पाये जाने के बाद हलचल मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौके से मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है।  
विज्ञापन


क्षेत्र के तिवारीपुर चंवरढार निवासी अरुण कुमार शुक्ला (32) पुत्र चेतराम आशियाना लखनऊ में पंजीकृत एक चिटफंड कंपनी में बतौर एरिया मैनेजर कार्य कर रहे थे। कंपनी ग्राहकों से विभिन्न योजनाओं में पैसा जमा कराती थी।
विज्ञापन


सोमवार शाम कार्यालय बंद होने के बाद वह घर चले गए, लेकिन किसी कार्यवश दोबारा अपनी बाइक से दफ्तर पहुंच गये। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने उनके मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे उनका भतीजा सोनू माजरा जानने चिटफंड कंपनी के कार्यालय पहुंचा। यहां अपनी बाइक खड़ी कर आगे बढ़ा तो कार्यालय का शटर बंद मिला। आशंका होने पर उसने माजरा आसपास के लोगों को बताया तो लोगों ने ऊपर चढ़कर जीने के रास्ते अंदर पहुंचकर पड़ताल की।


देखा कि कार्यालय के पीछे का किवाड़ खुला हुआ है और एरिया मैनेजर अरुण कुमार शुक्ला का शव नायलान की रस्सी के सहारे छत के पंखे से लटका हुआ है। लोगों का कहना है कि उनके पैर के दोनों पंजे नीचे जमीन को छू रहे थे।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो वह मौके पर पहुंच गई। उसने शव को नीचे उतारा और तलाशी ली। इसमें एक सुसाइड नोट व 30 रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed