{"_id":"5a185e414f1c1b6e468b62ec","slug":"91511546433-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी लुटेरा सुरेश पासी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी लुटेरा सुरेश पासी गिरफ्तार
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनामी लुटेरा सुरेश पासी गिरफ्तार
रुदौली। कोतवाली रुदौली व स्वॉट टीम ने अंतर्जनपदीय 20 हजार के इनामी शातिर लुटेरे बदमाश को गिरफ्तार किया है। लूट गैंग के मुख्य सरगना सुरेश पासी को पुलिस ने रुदौली के ऐहार के पास मड़हां मोड़ पर शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि शातिर इनामी बदमाश सुरेश पासी ऐहार के पास किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से खड़ा है। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, चार कारतूस, 100 ग्राम स्मैक व लूट के 20 हजार 700 रुपये बरामद किए गए। गिरफ्तार बदमाश की तलाश बस्ती की नगर कोतवाली पुलिस को अरसे से थी।
विज्ञापन
बस्ती जिले में सुरेश पासी ने चोरी, छिनैती व लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। बस्ती पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी सुरेश पासी पर की थी। सुरेश पासी ने फैजाबाद जिले के रुदौली सहित आस-पास के थाना क्षेत्रों में राहजनी व लूट की वारदातों को अंजाम दिया।
8 अगस्त को कुढ़ा सादात निवासी राम प्रकाश से दिन-दहाड़े 30 हजार रुपये और 19 सितंबर को नहर कोठी के पास स्टेट बैंक रुदौली से डेढ़ लाख रुपये लेकर बाइक से घर वापस जा रहे रिटायर्ड रेलवे कर्मी जानकी प्रसाद निवासी मीसा से हुई लूट भी इन अपराधियों ने की थी।
प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि बदमाश अरविंद पासी निवासी रौनाही व विश्व प्रताप उर्फ मतौली निवासी थाना खंडासा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गैंग का मुख्य सरगना सुरेश लापता था। शुक्रवार को पुलिस ने सरगना को गिरफ्तार किया।