फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   महिला स्वीपर ने सीएमएस पर लगाया यौन शोषण का आरोप

महिला स्वीपर ने सीएमएस पर लगाया यौन शोषण का आरोप

Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
महिला स्वीपर ने सीएमएस पर लगाया यौन शोषण का आरोप
आईजी से की शिकायत, कहा-नौकरी रिन्यूवल के नाम पर की अभद्रता
विज्ञापन

फैजाबाद। दर्शन नगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय में स्वीपर के पद पर कार्यरत एक महिला ने सीएमएस पर शोषण व अभद्रता का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में महिला ने मंगलवार को आईजी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह वर्ष 2016 में चिकित्सालय में स्वीपर के पद पर ठेके पर तैनात हुई थी। वर्ष 2017 में उसका व अन्य कर्मचारियों का रिन्यूवल होना था, इसी को लेकर अस्पताल के सीएमएस ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया और कहा कि वो बिना पैसे लिए किसी भी कर्मचारी का रिन्यूवल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान सीएमएस ने उनसे कहा कि वह अगर चाहे तो रिन्यूवल फ्री में कर सकते हैं। यह कहकर उन्होंने उसके साथ अभद्रता की। उसने ये भी आरोप लगाया कि दोबारा डीएम के पास ले जाने की बात कहकर उन्होंने उसे अपने आवास पर बुलाया और उसके साथ शोषण करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हो गई। इस दौरान उन्होंने उसे बदनाम करने की भी धमकी दी। वहीं, इस संदर्भ मेंअस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके मिश्र का कहना है कि महिला का आरोप निराधार है, उसकी सेवा गत 7 जुलाई को समाप्त हो गई है। ऐसे में वो मेरे ऊपर मिथ्या आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed