{"_id":"5bb4fda8867a554f1a4b2973","slug":"61538588072-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट से हलचल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट से हलचल
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट से हलचल
फैजाबाद। नगर कोतवाली के चौक स्थित कोठापार्चा मोहल्ले में एक व्यक्ति का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें माता-पिता से खुद को नालायक कहकर बच्चों का ध्यान रखने की बात कही गई है।
साथ ही कांग्रेस के पूर्व सांसद से एक कॉलेज के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से चल रहा मुकदमा न लड़ने की सलाह दी है। हालांकि इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
100 नंबर पर पुलिस को बुधवार सुबह करीब 7:40 बजे पर नगर कोतवाली के कोठा पार्चा इलाके में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिली। कोठा पार्चा निवासी सिद्धार्थ पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई समीर पांडेय (41) रात में खाना खाकर सोए थे।
विज्ञापन
सुबह 6 बजे उनकी बेटी अंशिका जब कमरे में उन्हें जगाने गई तो वो कमरे फांसी के सहारे लटके मिले। शोर मचने पर घर के सभी लोग वहां पहुंचे और उन्हें नीचे उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने अपने आपको नालायक बेटा कहते हुए अपने माता-पिता से बच्चों का ध्यान रखने की बात कही है। साथ ही कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद के बारे में लिखा है कि वह पावरफुल आदमी हैं, उनसे मुकदमा मत लड़िए।
वहीं, मृतक के पिता अंजनी पांडेय, माता सत्या पांडेय व भाई सिद्धार्थ पांडेय ने आरोप लगाया कि एक इंटर कॉलेज के विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व सांसद से उनका विवाद चल रहा है, जिसको लेकर वह लगातार सुलह करने का दबाव डाल रहे थे।
इसी से परेशान होकर समीर ने आत्महत्या की है। मृतक समीर के घर में पत्नी व बेटा हर्ष (16) और बेटी अंशिका (14) हैं। नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
पूर्व सांसद ने कहा कि उन्होंने भी समीर पांडेय का सुसाइड नोट देखा है, इसमें उन पर किसी तरह का आरोप या उत्पीड़न जैसी बात नहीं लिखी गई है। सुसाइड नोट में बेटे ने पिता को सलाह दी है।
रामबल्लभा इंटर कॉलेज ड्योढ़ी के प्रबंध समिति का मामला काफी पुराना है, जिसमें मृतक समीर के पिता अंजनी पांडेय की ओर से 8-9 साल से मुकदमा लड़ा जा रहा है, जो हाईकोर्ट में लंबित है। बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता उन पर बेवजह आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर सही तथ्य सामने लाएगी।