फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   58 hundred and mobile looted from Truck driver

ट्रक चालक को अगवा कर लूटे 58 सौ व मोबाइल

Sun, 08 May 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 08 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
58 hundred and mobile looted from Truck driver
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद से इलाहबाद गिट्टी लाने जा रहे ट्रक चालक को कार सवार लोगों ने जिले की सीमा दखिनवारा के पास अगवा लिया। कार सवार बदमाशों ने उसके पास मौजूद 58 सौ रुपये व मोबाइल छीनने के बाद उसे पीट-पीट कर मरणासन हालत में प्रतापगढ़ के पास फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात हुई इस वारदात को लेकर बीकापुर और सुल्तानपुर पुलिस के बीच सीमा विवाद छिड़ा रहा। आखिरकार जांच के बाद रविवार को बीकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


प्रभारी कोतवाल इंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि पूराकलंदर के शिवदासपुर निवासी ट्रक चालक गुफरान पुत्र मो. शमीम फैजाबाद शहर के पहाड़गंज निवासी मो. कलीम का ट्रक चलाता है। शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे ट्रक गिट्टी लाने इलाहबाद जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद-सुल्तानपुर बॉर्डर पर दखिनवारा गांव के पास कार सवार चार पांच लोगाें ने ट्रक को ओवरटेक कर चालक पर तमंचा तान दिया और उसका अपहरण कर अपनी कार मेें बिठा लिया।


चालक के पास मौजूद 58 सौ रुपया, मोबाइल छीन कर उसे पीटने के बाद प्रतापगढ़ के ढकवा के पास मरणासन हालत में फेंक दिया गया और कार सवार बदमाश फरार हो गए। शनिवार को जांच के बाद रविवार को बीकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने कार सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed