फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया बड़ा भाई, मौत

मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया बड़ा भाई, मौत

Mon, 27 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया बड़ा भाई, मौत
हैरिंग्टनगंज। कभी-कभी असमय मौत परिवार के लिए असहनीय हो जाती है। शनिवार को हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के घुरेहटा गांव में ऐसी ही घटना घटी। छोटे भाई की मौत के सदमे को बड़ा भाई बर्दाश्त नहीं कर सका।
विज्ञापन


अंत्येष्टि के समय ही उसने दम तोड़ दिया। इनायतनगर थाने के ग्राम घुरेहटा निवासी हनुमंत दुबे के छोटे भाई सुरेश दुबे का लीवर में कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया।
विज्ञापन


लोग सुरेश की अर्थी लेकर अंत्येष्टि करने गांव के एक बाग में गए थे। वहीं पर हनुमंत दुबे की तबीयत बिगड़ गई। हालात नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का मातम देख हर किसी का गला रुंध गया। बाद में ग्रामीणों ने दोनों की अंत्येष्टि गांव में ही एक साथ अगल-बगल कर दी।

मृतक सुरेश दुबे पीजीआई में हेल्थ वर्कर थे और हनुमंत दुबे क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति थे। लोगों का कहना है कि दोनों भाइयों में अगाध प्रेम था, जिसके कारण एक-दूसरे से बिछड़ना बर्दाश्त नहीं कर सके।

मृत भाइयों को श्रद्धांजलि देने के लिए क्षेत्रीय विधायक गोरखनाथ बाबा, भाजपा नेता देवेन्द्रमणि त्रिपाठी, कांग्रेस नेता घनश्याम तिवारी आदि गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed