{"_id":"576825eb4f1c1b9960b48237","slug":"50-thousand-jewelery-looted-from-bullion-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी से लूटे 50 हजार के आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यापारी से लूटे 50 हजार के आभूषण
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थाना क्षेत्र के अरकुना बाजार से आभूषण की दुकान बंद कर रविवार रात लौट रहे सराफा व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर आभूषणों से भरा बैग लूट लिया और भाग निकले। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बैग में लगभग 50 हजार रुपये के आभूषण थे। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है।
सराफा व्यापारी चंद्र प्रकाश सोनी की थाना क्षेत्र के अरकुना चौराहा पर आभूषण की दुकान है। वह रोज की तरह रविवार की रात तकरीबन नौ बजे दुकान बंद कर तहसीनपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में दिनकरपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने सराफा व्यापारी को तमंचे के बल पर रोक लिया और जेवरातों से भरा बैग छीन लिया।
बाइक सवार बदमाश व्यापारी को धमकाते हुए तहसीनपुर की तरफ भाग निकले। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बैग में 10 जोड़ी पायल, 250 ग्राम बिछिया, पांच ग्राम कील और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा था। जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। थाना प्रभारी भोलानाथ सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश करवाई जा रही है।