{"_id":"599f1c4a4f1c1bbb448b47cb","slug":"41503599690-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनउगाही में प्रधान पर केस दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धनउगाही में प्रधान पर केस दर्ज करने का आदेश
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन ब्लाक के ग्राम पंचायत मलावन का मामला
हैदरगंज (फैजाबाद)। प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लाभार्थियों से धनउगाही करने के मामले पर डीएम ने ग्राम प्रधान पर केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। मामला तारुन ब्लाक के ग्राम पंचायत मलावन का है।
ग्राम पंचायत मलावन के मजरे नन्दलाल का पूरा निवासी राम सुभावन व प्रेमचंद्र को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्राप्त हुआ था। आरोप है कि पहली किस्त लाभार्थियों के खाते में पहुंचते ही प्रधान रामबली बैंक पहुंच गए और लाभार्थी से बीडीओ व वीपीओ के नाम पर 10 हजार रुपये ले लिया व दूसरी किस्त आने पर भी शेष 10 हजार की दरकार की।
लाभार्थियों ने शपथ पत्र के साथ डीएम से प्रधान पर धनउगाही का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। डीएम ने पीडी से लाभार्थियों का बयान दर्ज कराते हुए केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। जाँचोपरांत पीडी के आदेश पर बीडीओ तारुन ने हैदरगंज थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष महेश गोले ने बताया कि तहरीर मिली है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।