{"_id":"599082504f1c1bbf6a8b490c","slug":"41502642768-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई किलो गांजे के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई किलो गांजे के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
तारुन। तारुन पुलिस ने शनिवार रात अंतरजनपदीय चोरों को पिकअप सहित पकड़ लिया। गिरोह में लगभग दर्जन भर लोग शामिल है।
इसमें पिकअप वाहन चालक सहित दो लोगों को पुलिस ने ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को फखरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित बाग से पकड़ा गया।
पकड़े गये चोरों ने क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक हुई भैंस चोरी की घटना में संलिप्तता कबूल की है। शनिवार रात फखरपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे एक पिकअप वाहन पर आधा दर्जन से अधिक लोग सवार होकर आये थे।
ये बीकापुर से जाना, चपरघटा, नन्सा, कुटी धौरहरा, पड़ेलवा होकर फखरपुर पहुंचे थे। यूपी-100 पीआरबी 934 के दरोगा देवी प्रसाद सिंह ने बताया कि चोरों के वाहन का पीछा काफी दूर से किया जा रहा था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि भैंस चोरों ने वाहन फखरपुर में खड़ी कर चोरी की योजना में थे। पकड़े गये लोगों में वाहन चालक शेषनाथ निवासी जगत तिवारी का पूरा थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर व दूसरा मोहम्मद अलीफ शेर निवासी दहलवा धरमदासपुर थाना कुड़ेभार जिला सुल्तानपुर शामिल है।
गिरोह में शामिल अंगूर उर्फ सलीम निवासी बल्दीराय दहलवा, नन्हकउ व बबलू भी शामिल है, जो फरार है।