{"_id":"5703fd174f1c1b5935c812bd","slug":"33-500-arrested-with-counterfeit-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"33,500 के जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
33,500 के जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
जाली नोटों के साथ गिरफ्तार युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थाना क्षेत्र के जुबेरगंज पशु बाजार के पास जानवरों की खरीद फरोख्त कर रहे एक युवक के पास से पुलिस ने 33 हजार 500 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ में जाली नोटों की खपत करने वाले गिरोह के सरगना की पहचान उजागर हुई है।
उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम बलिया रवाना हो गई है। रौनाही थानाध्यक्ष केके गुत्ता ने बताया कि सोमवार की रात जुबेरगंज पशु बाजार के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 500 के 67 जाली नोट बरामद हुए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक धनेश कुमार यादव (20) निवासी लवहर थाना सिकंदरपुर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि जाली नोटों की बाजार में खपत करने वाले गिरोह का सरगना बलिया निवासी संजय मिश्रा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बलिया रवाना कर दी गई है।