{"_id":"5bc8c343bdec2269612ac0f2","slug":"21539883843-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्रधनुष के तहत होगा टीकाकरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिशन इंद्रधनुष के तहत होगा टीकाकरण
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन इंद्रधनुष के तहत होगा टीकाकरण
फैजाबाद। मिशन इंद्रधनुष के तहत नियमित प्रतिरक्षण में छूटी हुई गर्भवती महिलाओं व शून्य से दो साल के बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए 22 अक्तूबर से एक नवंबर तक अभियान के तहत टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए बुधवार देरशाम कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित करके रणनीति बनाई गई।
जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सरकार की प्राथमिकताओं में टीकाकरण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराना शामिल है। 90 प्रतिशत माताओं एवं बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से टीकाकरण में वांछित बढ़ोत्तरी के लिए प्रदेश के सात जिलों में फैजाबाद को भी शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि नियमित 22 अक्टूबर से जिले में मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित नोडल कार्ययोजना के अनुरूप कार्य संपादित करते हुये लक्षित गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के प्रतिरक्षण को सुनिश्चित किया जाएगा। कहा कि सोहवाल, मवई एवं बीकापुर ब्लॉक की टीकाकरण में उपलब्धि कम पायी गयी है।
विज्ञापन
इन ब्लॉकों की उपलब्धि को बढ़ाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। डीएम ने अभियान शुरू होने से पूर्व आशा एवं आंगनबाड़ी को संबंधित क्षेत्रों का दौरा करने का निर्देश दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके देव ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से टीकाकरण अभियान कुल तीन सत्रों में संपादित किया जाएगा।
पहला सत्र 22 अक्तूबर से एक नवंबर, दूसरा 22 नवंबर एवं तीसरा सत्र 22 दिसंबर से चलाया जाएगा। बताया कि नियमित टीकाकरण सत्र स्थल के अलावा जिस क्षेत्र में बच्चों का टीकाकरण नहीं हो सका था। वहां की एएनएम द्वारा निर्मित कार्ययोजना के अनुरूप स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत घर या बीच गांव में स्थान का चयन कर टीकाकरण का कार्य किया जाएगा।
अभियान के दौरान जिले में कुल 1596 सत्र के माध्यम से अनुमानित 3335 गर्भवती महिलाओं एवं शून्य से दो वर्ष के 14005 बच्चों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एमए खान, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी वर्मा, डीसीपीएम अमित कुमार आदि मौजूद रहे।