{"_id":"5a3fde1d4f1c1bcd6d8b5efe","slug":"21514135069-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी की टक्कर से चीनी मिलकर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसयूवी की टक्कर से चीनी मिलकर्मी की मौत
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
रौजागांव (फैजाबाद)। कोतवाली रुदौली अंतर्गत टांडा-खुलासा मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर बलरामपुर चीनी मिल रौजागांव से ड्यूटी कर साइकिल से घर वापस जाते समय कर्मी को एसयूवी ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद एसयूवी सहित चालक वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे भेलसर चौकी इंचार्ज अंजेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
रविवार दोपहर करीब दो बजे बलरामपुर चीनी मिल रौजागांव में कार्यरत कर्मचारी मनोज सिंह (45) पुत्र राम रूप सिंह निवासी ग्राम सरैठा साइकिल से ड्यूटी कर वापस घर जा रहा था। नेशनल हाईवे से सरैठा गांव की तरफ मुड़ने पर फैजाबाद की ओर जा रहे तेज रफ्तार एसयूवी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मनोज सिंह साइकिल समेत दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक मनोज बलरामपुर चीनी मिल रौजागांव में खाली ट्रॉली व ट्रकों की तौल करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि हादसा करने वाली एसयूवी मौके से फरार हो गई, उसकी तलाश की जा रही है।