फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   उधार शराब न देने पर सेल्समैन को मारी गोली

उधार शराब न देने पर सेल्समैन को मारी गोली

Sat, 01 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
उधार शराब न देने पर सेल्समैन को मारी गोली
शराब उधार न देने पर सेल्समैन को मारी गोली
विज्ञापन

हालत गंभीर, लखनऊ रेफर, तीन के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगंज/तारुन (फैजाबाद)। हैदरगंज थाना क्षेत्र में जाना बाजार के निकट पछियाना में अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन को शुक्रवार रात तीन युवकों ने ठेके के अंदर गोली मार दी। हमलावर शराब के नशे में ठेके पर पहुंचे और शराब उधार मांग रहे थे, सेल्समैन के इन्कार करने पर युवकों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन राजकुमार भारती को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने रात में ही लखनऊ रेफर कर दिया है। घायल सेल्समैन बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के लुफ्ताबाद बछौली मजरे सूरासराय का निवासी है। शराब के ठेकेदार तारुन थाना क्षेत्र के चरांवा निवासी धनंजय जायसवाल ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई है।

तारून-हैदरगंज मार्ग पर जाना बाजार से सटे पछियाना में अंग्रेजी शराब की एक दुकान है। हमले में शामिल तीनों युवक शैलेश वर्मा निवासी बसंती का पूरा, सोनू वर्मा निवासी मयंदीपुर, भीम वर्मा निवासी मान का पूरा पछियाना थाना हैदरगंज जाना बाजार में एक मांगलिक समारोह में शामिल होने आए थे। रात करीब 10:30 बजे तीनों युवक नशे की हालत में शराब के ठेके पर पहुंचकर सेल्समैन से उधार शराब देने की जिद करने लगे। उसके इन्कार करने पर गालीगलौज कर अभद्रता करने लगे। बात आगे बढ़ने के बाद सेल्समैन राजकुमार भारती पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगते ही राजकुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और हमलावर वहां से तमंचा लहराते हुए भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों की मदद से राजकुमार को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर एसपी ग्रामीण डा. कृष्ण गोपाल कई थानों की पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और पड़ताल की। पुलिस पांच-छह लोगों को हिरासत में लेकर आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र गिरि ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed