{"_id":"5a5798d74f1c1b2f198b46b6","slug":"201515690199-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के गवाह की दबंगों ने काटी जुबान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के गवाह की दबंगों ने काटी जुबान
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के गवाह की दबंगों ने काटी जुबान
फैजाबाद। इनायतनगर थाना क्षेत्र के पलिया प्रतापशाह गांव में एक वर्ष पूर्व हुई एक व्यक्ति की हत्या की वारदात के गवाह रहे युवक की चार दबंगों ने मिलकर जुबान काट डाली। घायल युवक को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के पलिया प्रताप शाह गांव निवासी 38 वर्षीय जनक राज सिंह उर्फ बैरिस्टर के पास बीती रात करीब 10 बजे गांव के ही राम पदारथ उर्फ नान्हू समेत चार लोग पहुंचे। पीड़ित युवक ने लिखकर बताया कि राम स्वरूप व रवि सिंह ने उसका हाथ पकड़ लिया और बलराम यादव ने उनका गला दबा दिया था। इतने में रामपदारथ ने चाकू से उसकी जुबान काट डाली थी। कहा कि अब देखता हूं जितेंद्र तिवारी हत्या के मुकदमे में कैसे गवाही देते हो। वारदात के बाद चारों युवक मौके से भाग निकले। घायल युवक चिल्लाता हुआ गांव की ओर भागा। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की पत्नी संजू सिंह ने बताया कि घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर हैरिंग्टनगंज चौकी इंचार्ज और यूपी-100 की पुलिस भी पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, इनायतनगर थाना पुलिस का कहना है कि घटना के संदर्भ में कोई तहरीर नहीं मिली थी, इसलिए कार्रवाई नहीं की गई, अब तहरीर मिली है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इनापतनगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष वरिष्ठ उप निरीक्षक अच्छेलाल सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया गया है, एक आरोपी रामपदारथ उर्फ नान्हू को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है।
जितेंद्र हत्याकांड का गवाह है पीड़ित
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक वर्ष पूर्व तहसील कर्मी हरिश्चंद्र तिवारी के 30 वर्षीय बेटे जितेंद्र तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल से चंद कदम दूरी पर बाग में बैठकर जनक राज उर्फ बैरिस्टर अपने साथियों जयप्रकाश विश्वकर्मा और बहराइची के साथ गांजा पी रहा था। इन लोगों ने युवक पर फायर कर बाइक से भागते हुए राम पदारथ उर्फ नान्हू व मुलायम यादव को देख लिया था। पुलिस ने जनक राज सिंह को जितेंद्र तिवारी की हत्या के मुकदमे में गवाह बना दिया था। इससे राम पदारथ उर्फ नान्हू पहले से ही खार खाए थे। वहीं, राम स्वरूप व जनकराज सिंह से 9 जनवरी को दिन में राजकीय नलकूप से पानी को लेकर कहासुनी भी हुई थी। इसी को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। ग्रामीणों का कहना है की जुबान काटने में शामिल चारों लोग दबंग किस्म के हैं।