फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जिसका हुआ अंतिम संस्कार वह प्रेमी संग मिली

जिसका हुआ अंतिम संस्कार वह प्रेमी संग मिली

Fri, 27 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिसका हुआ अंतिम संस्कार वह प्रेमी संग मिली
जिसका हुआ अंतिम संस्कार वह प्रेमी संग मिली
विज्ञापन

- मवई थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
मवई। एक सप्ताह पहले जिस लड़की की लाश को बेटी समझकर पिता ने अंतिम संस्कार कर दिया, वह पुलिस को प्रेमी के साथ मिली है। इसके बाद मवई पुलिस ने तो राहत की सांस ली, मगर सुल्तानपुर पुलिस के लिए अब चुनौती मृत लड़की की शिनाख्त करना है, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
मवई पुलिस ने एक ऐसी लड़की को खोजनेे का दावा किया है जिसकी उसके परिवारीजनों ने सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना के आमघाट पर मिली लड़की के शव के रूप में पहचान की थी। कुछ दिनों पूर्व वहां बरामद शव को अपनी पुत्री का शव बताने वाले परिवारजनों की शिनाख्त ही गलत साबित हुई। अब जब मवई पुलिस किशोरी को जीवित लेकर उसके परिवार के पास पहुंची तो परिवारीजन के साथ ही गांव वाले भी स्तब्ध रह गए और परिवारजनों ने इसे अपनी पुत्री बताया और सुल्तानपुर में मिले शव को किसी अन्य का होना बताया।
विज्ञापन

मवई पुलिस की माने तो लड़की अपने प्रेमी के साथ हल्द्वानी चली गई थी। प्रेमी दूसरे समुदाय का है जिसका कई साल पहले लड़की से सम्पर्क हो गया था। पुलिस ने युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मवई पुलिस ने बताया कि हत्या की तफ्तीश कर रही पुलिस ने जब लड़की के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन हल्द्वानी में मिली। जांच में हल्द्वानी पहुंची पुलिस को लड़की प्रेमी युवक के एक रिश्तेदार के घर पर मिली। रिश्तेदार की शिनाख्त पर उस युवक को रामपुर जिले से उसके घर से गिरफ्तार किया गया। युवक दूसरे समुदाय का बताया जाता है उसका असली नाम रामपुर जिले के स्वार निवासी मोहम्मद हफीज सैफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि मवई थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी पास के ही एक इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी जो गत 19 अक्तूूबर को अपने छोटे भाई के साथ स्कूल के लिए निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो 20 अक्तूबर को उसके पिता ने मवई थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया। इसी बीच सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थानांतर्गत आमघाट के निकट झाड़ी में एक लड़की का शव मिला। जिसकी धारदार औजार से हत्या की गई थी। सूचना के बाद छात्रा के परिवारीजन हलियापुर थाना पहुंचे और शव की शिनाख्त अपनी पुत्री के रूप में की। इधर मवई पुलिस अपहरण पर ही अपनी तफ्तीश आगे बढ़ाती रही। पुलिस ने जब किशोरी को हल्द्वानी से खोजा तो पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसका संबंध फोन पर रोहित नामक युवक से हुआ। पुलिस ने जब मकान मालिक से पूछताछ की तो उस युवक का पता रामपुर जिले के स्वार निवासी मोहम्मद हफीज सैफी के रूप में मिला। उसके बाद रामपुर पहुंची पुलिस ने हफीज को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। रुदौली सीओ डीके कुशवाहा ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में युवक ने कबूला है कि उसने फोन पर अपना नाम रोहित बदलकर किशोरी से मित्रता की और उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। बताया कि गिरफ्तार युवक को जेल भेज कर किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed