फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सेवानिवृत प्रधानाचार्या की हत्या

सेवानिवृत प्रधानाचार्या की हत्या

Wed, 02 Aug 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत प्रधानाचार्या की हत्या
बीते जून माह में जूनियर हाईस्कूल अहिरौली कुटीवा से हुई थीं सेवानिवृत्त
विज्ञापन

हैदरगंज (फैजाबाद)। थाना हैदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा ओदी रतनाथपुर में बुधवार को एक सेवानिवृत्त महिला प्रधानाचार्य की हत्या कर दी गई। वह घर पर अकेली ही रहती थीं, पति दिल्ली में रहते हैं, जबकि बेटे भी बाहर नौकरी करते हैं।

सुबह देर तक घर में कोई हलचल न होने पर जब गांव की एक महिला अंदर गई तो आंगन में शव पड़ा देखा। फर्श पर खून फैला था, जबकि शरीर पर चोट के दो निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव को देख हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घर वालों के आने पर तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ग्राम सभा ओदी रतनाथपुर निवासी 61 वर्षीय इसराजी पत्नी त्रिवेणी दूबे का शव सुबह संदिग्ध अवस्था में उनके घर के आंगन में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पति दिल्ली में नौकरी करते हैं और उनके दो पुत्र भी बाहर सर्विस करते हैं। इसराजी के अलावा घर में कोई नहीं रहता था। इसराजी बीते जून माह में जूनियर हाईस्कूल अहिरौली कुटीवा में प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं।

बुधवार सुबह लगभग 10 बजे जब गांव की एक महिला ने दरवाजा खोला तो आंगन में लाश देखी। इसके बाद गांव वालों को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो पाया कि मृतका के शरीर पर दो जगह चोट के निशान थे और फर्श पर खून के धब्बे भी मिले।


मृतका के शरीर पर एक छोटा कपड़ा के अलावा और कुछ नहीं था। थानाध्यक्ष हैदरगंज शैलेंद्र गिरी ने बताया कि परिवार के किसी सदस्य के न होने कि वजह से कानूनी कार्रवाई नहीं हो पा रही है, परिवार के लोगों के आने के बाद ही केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed