{"_id":"5835df454f1c1b262413c2d7","slug":"18-thousand-online-shopping-from-the-account-of-hygienists","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी के खाते से 18 हजार की ऑनलाइन खरीददारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाईकर्मी के खाते से 18 हजार की ऑनलाइन खरीददारी
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के रुदौली ब्लॉक क्षेत्र में सफाई कर्मी पद पर तैनात एक दिव्यांग महिला के बैंक खाते से किसी ने 18 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीददारी कर ली। मामले की जानकारी पर पीड़िता शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो नगर कोतवाली से लेकर अधिकारियों के चौखट पर हीलाहवाली से दो चार होना पड़ा। उधर एसएसपी ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
मूल रूप से पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के आलापुर थाना क्षेत्र स्थित भौरा गांव निवासी दिव्यांग महिला सुशीला देवी पत्नी दिनेश कुमार मौर्य का कहना है कि वह अपने रिश्तेदार के साथ शहर के देवकाली बाईपास पर बैंक आफ बड़ौदा के निकट रहती है। उसकी तैनाती सफाई कर्मी पद पर हुई थी। वर्तमान में उसकी तैनाती रुदौली ब्लॉक क्षेत्र में है। शहर के विकास भवन परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में उसका खाता है और इसी खाते में तनख्वाह की रकम आती है। 28 अक्तूबर को उसके खाते मेें वेतन की रकम डिपाजिट हुई थी। एटीएम कार्ड उसके पास है।
इसके बावजूद किसी ने 22 नवंबर को खाते में मौजूद 18 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीददारी कर ली। मोबाइल पर मैसेज मिलने के बाद प्रकरण की जानकारी हुई तो बुधवार को वह रिपोर्ट दर्ज कराने नगर कोतवाली पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली की तो महिला सफाई कर्मी शिकायत करने एसएसपी के पास पहुंच गई। नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।