फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आयोजनों में प्लास्टिक के झंडों के प्रयोग पर रोक

आयोजनों में प्लास्टिक के झंडों के प्रयोग पर रोक

Fri, 01 Feb 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
आयोजनों में प्लास्टिक के झंडों के प्रयोग पर रोक
आयोजनों में प्लास्टिक के झंडों के प्रयोग पर रोक
विज्ञापन

अयोध्या। अब महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं खेल कूद के आयोजन अवसरों पर प्लास्टिक से निर्मित भारतीय राष्ट्रीय झंडे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने इस आशय का निर्देश जारी किया है।

उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय झंडा, भारत के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय झंडे के लिए सभी के मन में प्रेम, आदर और निष्ठा है।
विज्ञापन


फिर भी राष्ट्रीय झंडे को फहराने के बारे में कानून तथा परंपराओं की जानकारी का अभाव देखने में आया है। यह अभाव न केवल लोगों में बल्कि सरकारी संगठनों/एजेंसियों में भी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा समय-समय पर इसके लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने गृह मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद आयोजन आदि के अवसरों पर प्लास्टिक से निर्मित भारतीय राष्ट्रीय झंडे के प्रयोग नहीं किए जाने के संबंध में सख्त निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed