{"_id":"5ae761d74f1c1b3b0a8b7608","slug":"171525113303-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन करेंट से विद्युत कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन करेंट से विद्युत कर्मी की मौत
Updated Tue, 01 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन करंट से विद्युत कर्मी की मौत
फैजाबाद। रौनाही थाना क्षेत्र के सालार पुर के पास टूटे तार को जोड़ने सोमवार दोपहर पोल पर चढ़े विद्युत कर्मी की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे नाराज आसपास के लोगों ने लापरवाही के विरोध में हाई-वे जाम कर दिया। दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। विधायक मिल्कीपुर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका।
रसूलपुर सकरावल निवासी विद्युत कर्मी संतराम (48) बिजली ठीक करने के लिए सोमवार दोपहर पोल पर चढ़ा था। एक सहायक के साथ लाइन मैन जमुना प्रसाद पोल नीचे खड़ा था। अचानक पोल में 11 हजार वोल्ट का करंट आने से संतराम उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। लाइन मैन और सहयोगी दोनो मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। एसडीओ और जेई दोनों को बुलाने की मांग करने लगे। छह घंटे तक मौके पर कोई नहीं पहुंचा तो दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने शव को घटना स्थल से डेढ़ किलो मीटर दूर लाकर नेशनल हाई-वे पर रखा और सड़क जाम कर दी।
लगभग दो घंटे यातायात पूरी तरह जाम रहा। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। रोड जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रौनाही प्रमोद कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार रौनाही पैगाम हैदर ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इस बीच लखनऊ की ओर जा रहे भाजपा विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ आ गए। एसडीएम एबी सिंह और प्रभारी निरीक्षक कैंट राजेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता समेत दोनों थानों की बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर बुला ली गई। विधायक से वार्ता पर पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री बीमा योजना से पांच लाख तहसील से पारिवारिक लाभ के रूप में 30 हजार दिलाने का भरोसा एसडीएम ने दिया। साथ ही मामले की जांच व लापरवाही बरतने के आरोपी लाइनमैन व अवर अभियंता राम मनोहर यादव को निलंबित कर प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की घोषणा अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने की। आश्वासन के बाद परिवारीजन शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हो गए। विधायक ने कहा मंगलवार को ही जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को मामले का संज्ञान दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक रौनाही ने बताया शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है मृतक के भाई की तरफ से तहरीर मिली है, जांच कराई जाएगी।