फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   संत कबीरनगर में तैनात दो सिपाही समेत 4 गिरफ्तार

संत कबीरनगर में तैनात दो सिपाही समेत 4 गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
संत कबीरनगर में तैनात दो सिपाही समेत 4 गिरफ्तार
संत कबीरनगर में तैनात दो सिपाही समेत 4 गिरफ्तार
विज्ञापन

फैजाबाद। संत कबीरनगर जनपद में एसओजी व पुलिस लाइन में तैनात दो सिपाही समेत चार लोगों ने रविवार को एक युवक का अपहरण कर लिया। शोर सुन स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सख्ती की तो पकड़े गए आरोपी ने अपने साथियों को फोन कर अगवा किए गए युवक के साथ बुलाया। पुलिस ने आरोपी सिपाहियों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अपहरण में प्रयुक्त कार भी कब्जे में ले ली है।

जानकारी अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत देवकाली स्थित रामपुरम कॉलोनी के रहने वाले राहुल सिंह रविवार सुबह देवकाली स्थित एक एटीएम से पैसा निकालने जा रहा था। तभी एक कार पर सवार चार लोग पहुंचे। उन्होंने अपने आपको एसओजी टीम बताते हुए उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। राहुल के शोर मचाने पर दौड़े स्थानीय लोगों ने उनमें से एक अरविंद सिंह निवासी महावां थाना पूराकलंदर को पकड़ लिया, जबकि शेष कार समेत युवक को लेकर भाग गए। पकड़े गए व्यक्ति को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा सख्ती करने पर उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों को फोन कर अपहृत युवक समेत वापस बुलाया। पुलिस ने संतकबीरनगर एसओजी में तैनात सिपाही शुभम सिंह निवासी ज्ञानापुर थाना महराजगंज व रत्नेश सिंह निवासी शुजागंज रुदौली समेत अरविंद सिंह व अखंड सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पुलिसकर्मियों का कहना है कि जिस युवक को पकड़ सबक सिखाया जा रहा था, वह परिवार की एक लड़की को फोन कर तंग करता था। उधर, पीड़ित राहुल सिंह ने बताया कि आरोपी उसे जबरन अगवा करने के बाद अयोध्या बाईपास पर ले गए। जहां उसे जमकर पीटा। नगर कोतवाली प्रभारी मो. आलम ने बताया कि पीड़ित के भाई आद्याशंकर सिंह की तहरीर पर गिरफ्तार दो सिपाहियों समेत चारों लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed