फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर के चौखट पर मिला युवक का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर के चौखट पर मिला युवक का शव

Mon, 31 Jul 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर के चौखट पर मिला युवक का शव
युवक के कान के नीचे घाव के निशान, लोग जता रहे हत्या की आशंका
विज्ञापन

मसौधा (फैजाबाद)। पौराणिक व धार्मिक स्थल भरतकुंड पर स्थित निषाद पंचायती मंदिर की चौखट के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के कान के नीचे गले पर घाव के निशान थे।

मौके पर पहुंचे एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह व सीओ दयाशंकर सिंह ने मृतक के परिवारजनों व मंदिर के महंत से गहन पूछताछ की है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को पूछताछ के लिए शाम तक थाने में बैठा रखा था।
विज्ञापन


घटना की जानकारी सोमवार सुबह 7 बजे के आसपास हुई जब भरतकुंड स्थित निषाद पंचायती मंदिर के महंत आनंद सोकर उठे। उन्होंने देखा कि रविवार शाम से मंदिर पर आया हुआ व्यक्ति अभी सो रहा है। महंत ने मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जगाने के लिए उसे आवाज लगाई लेकिन न उठने पर हिलाया तो देखा युवक शर्ट-पैंट पहने औंधे मुंह मृत पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां बताया गया कि उसकी मौत करीब 3 घंटे पहले ही हो गई है। युवक की पहचान पूराकलंदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भदरसा बाहर ग्राम सभा पिपरा ताल निवासी 45 वर्षीय मंगरू निषाद पुत्र विश्वनाथ निषाद के रूप में हुई।

मृतक के शव पर गले के पास घाव के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में चल रहा था विवाद
विश्वनाथ निषाद के चार बेटे हैं, जिसमें मंगरू छोटा है। वो रविवार शाम से ही पारिवारिक झगड़े से तंग आकर भरतकुंड स्थित निषाद पंचायती मंदिर पर चला आया था। जहां सोमवार सुबह मंदिर की चौखट के पास संदिग्ध हालात में उसकी लाश मिली। मामले में मंदिर के महंत आनंद का कहना है कि मगरू पहली बार मंदिर पर नहीं आया, वह पहले भी कई बार आ चुका है।

वहीं, मृतक के पिता ने घटना को अनहोनी बताया और यह भी संकेत किया कि आवास निर्माण के लिए जमीन बंटवारे को लेकर पिछले एक सप्ताह से बेटों में विवाद चल रहा था। इसमें पुलिस ने हस्तक्षेप कर आवास निर्माण रुकवा दिया था। मामला इधर दो दिनों से शांत था। हालांकि उन्होंने मौत के पीछे अपने अन्य बेटों का हाथ होने से इनकार किया।

पुलिस कर रही हत्या की बात से इनकार
वहीं घटना के संदर्भ में सीओ अयोध्या दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मौत का कारण कोई बीमारी लग रही है, जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। उन्होंने मृतक के शरीर पर किसी तरह का निशान होने की बात से इनकार किया है। जबकि थाना प्रभारी जगदीश उपाध्याय का कहना है कि मामला संदिग्ध है, इसलिए पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए लिख गया है।

अज्ञात अधेड़ की लाश मिली
बीकापुर। चौरेबाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार रात हाईवे पर मंगारी पुल के समीप एक अधेड़ (58) का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान करने को कहा लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के शरीर पर मैला कुचैला कपड़ा था और हल्की चोट के निशान भी थे।


मृतक कहां का रहने वाला व कौन था, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। चौकी प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मृतक कई दिनों से बाजार तथा आसपास घूम रहा था जो अर्ध विक्षिप्त प्रतीत होता था। पंचनामा कराने के बाद सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed