फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दुकान का ताला तोड़ 1.54 लाख उड़ाए

दुकान का ताला तोड़ 1.54 लाख उड़ाए

Sat, 29 Jul 2017 12:02 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़ 1.54 लाख उड़ाए
गुस्साए व्यापारियों ने मंडी सचिव कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन

रुदौली (फैजाबाद)। नवीन सब्जी मंडी स्थित सब्जी के थोक आढ़त की दुकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए उठा ले गए। घटना से गुस्साए फल एवं सब्जी व्यापारियों ने मंडी सचिव कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की व धरना दिया। इस दौरान घंटों मंडी का कारोबार ठप रहा। सूचना पर सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नवीन सब्जी मंडी रुदौली मे मोहम्मद सईद निवासी मोहल्ला सोफियाना की थोक सब्जी दुकान है। शुक्रवार को रोज की तरह जब सईद दुकान खोलने मंडी पहुंचे तो देखा दुकान का ताला टूटा था और भीतर सारा सामान बिखरा था। वहां रखी अलमारी भी गायब मिली।
विज्ञापन


आसपड़ोस के दुकानदारों के सहयोग से खोजने पर अलमारी मंडी के पिछवाड़े झाड़ी में टूटी पड़ी, उसमें रखे 1.54 लाख रुपए नकद व रेजगारी गायब थी। कोतवाल जयबीर सिह ने बताया कि तहरीर मिली है, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक के घर से नकदी-जेवर चोरी
हैरिंग्टनगंज। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सिंधोरा में एक शिक्षक के घर चोरी हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत इनायतनगर थाने में की है। हालांकि पुलिस ने अभी प्राथमिकी नहीं दर्ज की है। गुरुवार रात ग्राम सिंधोरा निवासी प्राथमिक शिक्षक स्वराज शेखर सिंह के घर में घुसे चोरों ने कमरे के अंदर रखा कीमती मोबाइल व अन्य सामान पार कर दिया।


स्वराज ने बताया कि चोरों ने मोबाइल के अलावा उनकी मां के कमरे से उनका सूटकेस व अलमारी खोलकर उसमें रखा नकदी व जेवर पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed