{"_id":"5c1e7c41bdec22570b2fcf58","slug":"161545501761-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द माफ होगा जिले के सवा बारह सौ किसानों का कर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जल्द माफ होगा जिले के सवा बारह सौ किसानों का कर्ज
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के 1236 और किसानों का खेती-किसानी के लिए लिया गया कर्ज जल्दी ही माफ हो जाएगा। विभाग ने इनका चयन करके ऑनलाइन लाकिंग कर दी है। डिमांड जनरेट होने के साथ ही इन किसानों की कर्जमाफी का रास्ता साफ हो जाएगा।
प्रदेश सरकार की ऋण माफी योजना के तहत अब तक कई चरणों में जिले के हजारों किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है। यह ऋण माफी तहसील और बैंकों के अभिलेखों के आधार पर की गई है। साथ ही ऑनलाइन शिकायतों की जांच के बाद भी कर्जमाफी की गई। इस चरण में एनपीए और नान एनपीए के साथ ही इन दोनों कैटेगरी में प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद कर्ज माफ किया जा रहा है।
इस चरण में नान एनपीए के तीन, एनपीए के 1447, एनपीए शिकायत के 25 और नान एनपीए के 952 किसानों के प्रपत्रों की जांच कराई गई। नान एनपीए के तीनों किसान पात्र पाए गए, जबकि एनपीए के 1447 में से 815 पात्र पाए गए। 632 अपात्र पाए गए। इसी तरह नान एनपीए शिकायत के 952 में से 398 किसान पात्र पाए गए, जबकि 554 अपात्र पाए गए।
विज्ञापन
इसी तरह एनपीए शिकायत के 25 में से 20 पात्र और पांच अपात्र पाए गए। इस तरह 2427 किसानों की जांच में 1236 पात्र और 1191 अपात्र पाए गए। अब पात्र पाए गए किसानों के ऋण माफी का रास्ता साफ हो गया है। इनके नामों को लॉक कर दिया गया है। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रमुख सचिव ने ऋण माफी योजना की भी समीक्षा की थी।
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि ऋण माफी योजना के लाभ से कोई भी पात्र किसान वंचित नहीं होगा। इस चरण में जिले के 1236 किसान ऋण माफी के लिए पात्र पाए गए हैं। इनकी लॉकिंग कर दी गई है। शासन से जांच-पड़ताल के बाद इनकी डिमांड शीघ्र जनरेट किए जाने की बात बताई गई है। डिमांट जनरेट होने के बाद पात्र किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिल जाएगा।
अब मैनुअल होगी ऋण माफी की कार्रवाई
जिले में अब ऋण माफी से संबंधित कार्रवाई इस चरण के बाद मैनुअल की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने प्रमुख सचिव के हवाले से बताया कि इस चरण के बाद ऑनलाइन व्यवस्था बंद कर दी जाएगी। ऋण माफी की कार्रवाई जिला स्तर पर ही मैनुअल किए जाने की व्यवस्था की जाएगी।