{"_id":"5b7c4ffc42c792465274a900","slug":"161534873596-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान से 61 सेमी ऊपर ठहरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खतरे के निशान से 61 सेमी ऊपर ठहरी
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतरे के निशान से 61 सेमी. ऊपर ठहरी सरयू
फैजाबाद। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी के चलते सरयू के जलस्तर में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। सोमवार शाम सात बजे से अचानक बढ़ रहा सरयू का जलस्तर रात्रि के 10 बजे फिर से स्थिर हो गया है। इसके बाद से मंगलवार शाम छह बजे तक सरयू का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जल स्तर 93.34 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। यह खतरे के निशान से 61 सेमी. ऊपर है। मंगलवार को भी शारदा बैराज से 1.26 लाख क्यूसेक, गिरजा बैराज से 1.28 लाख क्यूसेक व सरयू बैराज से 177 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह सोमवार के बराबर है। दूसरी ओर एल्गिन बैराज में नदी का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है। यहां घाघरा का जलस्तर दो सेमी. प्रति घंटा से रफ्तार से कम हो रहा है। इससे संभावना बनी है कि बुधवार सुबह तक सरयू के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जाएगी। बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता जेपी यादव ने बताया है कि सरयू का जलस्तर कम होने की संभावना है। फैजाबाद की सीमा के तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित हैं।