{"_id":"5a185e3f4f1c1bc9678bdd0a","slug":"161511546431-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी, शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी, शिकायत
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी
फैजाबाद। बीकापुर के पूर्व विधायक आनंदसेन यादव को उनके मोबाइल पर बीते बुधवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पूर्व विधायक ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है।
पूर्व विधायक आनंदसेन यादव ने शिकायत में कहा है कि उनके मोबाइल नंबर पर बीते 22 नवंबर को सायं 3:55 बजे एक नंबर से जान से मारने का धमकी भरा मैसेज आया। मैसेज में लिखा था कि, नौ दिन बाद तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।
साथ ही दो अन्य नंबर भी दिए गए थे जिस पर बात करने के लिए कहा गया। पूर्व विधायक ने बताया दोनों नंबरों पर बात की गई, जिसमें एक नंबर पर घंटी जा रही है, लेकिन फोन नहीं उठ रहा है।
विज्ञापन
दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र के भुसावल से किसी व्यक्ति ने बात की, जिसने मामले से अनभिज्ञता जताई। मामले की शिकायत पूर्व विधायक ने शुक्रवार को एसएसपी सुभाष सिंह बघेल को दी। एसएसपी ने शीघ्र ही जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।