फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गुमनामी बाबा प्रकरण से जुड़ीं यशोमती माता का निधन

गुमनामी बाबा प्रकरण से जुड़ीं यशोमती माता का निधन

Tue, 18 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गुमनामी बाबा प्रकरण से जुड़ीं यशोमती माता का निधन
रामनगरी में शोक की लहर
विज्ञापन

अयोध्या। गुमनामी बाबा प्रकरण से जुड़ी यशोमती माता का सोमवार को निधन हो गया, वह 90 वर्ष की थी। उनके निधन से रामनगरी में शोक की लहर दौड़ गयी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कहे जाने वाले गुमनामी बाबा अयोध्या में नंद बाबा उर्फ पंडा रामकिशोर मिश्र के यहां कुछ समय तक रहे थे।

वे रामकिशोर को नंद बाबा व उनकी पत्नी शांति देवी को यशोमती कहकर बुलाते थे। यशोमती अक्सर गुमनामी बाबा के लिए भोजन बनाती थी। यशोमती को उनके ज्येष्ठ पुत्र नंदकुमार मिश्र पेड़ा महाराज ने मुखाग्नि दी। उनके तीन पुत्रों में कृष्ण कुमार मिश्र बर्फी महाराज, अरुण कुमार मिश्र शामिल हैं।
विज्ञापन


उनके निधन पर बिन्दुगद्याचार्य देवेन्द्रप्रसादाचार्य, ज.गु. रामदिनेशाचार्य, रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, महंत रामशरण दास, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित, संजय शुक्ल, विश्वम्भरनाथ त्रिपाठी आदि ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed