{"_id":"5cfc02c5bdec22073e118ed1","slug":"156001964619-faizabad-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से भेलसर-रुदौली मार्ग चार घंटे बाधित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक पलटने से भेलसर-रुदौली मार्ग चार घंटे बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। रुदौली-भेलसर मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पिलर के गड्ढे में सही तरह से मिट्टी भराई न होने से शनिवार दोपहर उसमें फंसकर एक ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से भेलसर-रुदौली मार्ग चार घंटे बाधित रहा।
शनिवार दोपहर 11 बजे बालू लदा ट्रक हिंदू इंटर कॉलेज के सामने निर्माणधीन पिलर के पास मिट्टी में धंस कर पलट गया। संयोग रहा कि कोई इसमें हताहत नहीं हुआ। इससे करीब चार घंटे तक रास्ता बाधित रहा।
कोतवाली पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक हटवाया। कार्यदाई संस्था के उप परियोजना प्रबंधक रिजवान अहमद ने बताया कि पिलर के गड्ढों को भराई गई थी।
मिट्टी कमजोर होने से ट्रक पलट गया है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है, लेकिन पुलिस के साथ डायवर्जन रूट तय होने के बाद भी भारी वाहन आ जाते हैं।
विज्ञापन
अक्तूबर में डिप्टी सीएम ने किया था शिलान्यास
रुदौली रेलवे क्रॉसिंग-132 पर ओवरब्रिज के निर्माण का शिलान्यास उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अक्तूबर 2017 में किया था। निर्माण में लापरवाही और मानक का प्रयोग न करने की शिकायतें स्थानीय नागरिकों ने कई बार की।
कार्यदाई संस्था, सेतु निगम ने आमजन के आवागमन के लिए सर्विस रोड के निर्माण भी नहीं कराया। सेतु के पिलर को बनाने के लिए खोदाई किये जाने वाले गड्ढे में पिलर बनने के बाद मिट्टी की भराई न करना गड्ढे के आसपास की जमीन को कंक्रीट से मजबूत न करने से कई लोग चोट खा चुके हैं।