फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गैंगस्टर में दो को सात साल की सजा

गैंगस्टर में दो को सात साल की सजा

Mon, 07 Jan 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर में दो को सात साल की सजा
गैंगस्टर में दो को सात साल की सजा
विज्ञापन

अयोध्या। गैंगस्टर के एक मामले में दोषी पाते हुए कोर्ट ने दो युवकों को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक पर पांच हजार जुर्माना भी हुआ है। फैसला विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट के जज सुरेश चंद्र आर्य की अदालत से हुआ।

अभियोजन अधिकारी दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना 17 जनवरी 2013 की है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तेजापुर मजरे अंकारीपुर गांव में जमीन के विवाद में शफीक की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मामले में गिरोह बंद अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की थी। यह कार्रवाई तत्कालीन थानाध्यक्ष दीपन यादव की तहरीर पर हुई थी।

हत्या वाले मामले में दोनों को पहले ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने तेजापुर मजरे अंकारीपुर निवासी वसीम व जमील उर्फ लाले को गिरोह बंद अधिनियम के तहत भी दोषी पाते हुए सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed