फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पहले दर्ज होगी एफआईआर, फिर होगी जांच : डीआईजी

पहले दर्ज होगी एफआईआर, फिर होगी जांच : डीआईजी

Wed, 07 Feb 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पहले दर्ज होगी एफआईआर, फिर होगी जांच : डीआईजी
पहले दर्ज होगी एफआईआर, फिर होगी जांच : डीआईजी
विज्ञापन

फैजाबाद। थानों पर पीड़ितों की सर्वप्रथम एफआईआर दर्ज होगी, उसके बाद जांच होगी। ऐसा नहीं करने वाले थानेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात फैजाबाद परिक्षेत्र के नए डीआईजी ओंकार सिंह ने मंगलवार को कही। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद पदभार संभाला। आईपीएस ओंकार सिंह पहले भी वर्ष 2002 में मात्र 10 दिनों के लिए फैजाबाद के एसपी सिटी रहे हैं।
नवागत डीआईजी ने जिले की कानून व्यवस्था कायम रखना अपनी प्राथमिकता बताई। कहा कि किसी भी घटना के बाद तत्काल एफआरआई दर्ज होगी, जांच के नाम पर केस नहीं दर्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि उनका द्वार जनता के लिए हमेशा खुला है। मुख्यालय पर रहने पर वह प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक जनता से मिलेंगे। लोग अपनी बात बेहिचक उनसे कह सकते हैं। डीआईजी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक व पुलिस अधिकारी कानून का पालन करे। ऐसा नहीं करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पदभार संभालने से पूर्व वह अयोध्या के हनुमानगढ़ी गए और बजरंगबली के दरबार में माथा टेका। यहां महंत ज्ञानदास के शिष्य हेमंत दास ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, सीओ अयोध्या राजू साव मौजूद रहे।
विज्ञापन


फैजाबाद फिर बना डीआईजी रेंज
6 जुलाई 2017 को आईपीएस विजय प्रकाश ने फैजाबाद रेंज के पहले आईजी के रूप में कार्य भार ग्रहण किया था। 7 माह बाद उनके स्थानांतरण के बाद मुरादाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी ओंकार सिंह की तैनाती के बाद यह परिक्षेत्र फिर डीआईजी रेंज में बदल गया है। नवागत डीआईजी ने बताया कि अब यह डीआईजी रेंज ही होगा। इसके कारणों पर उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रदेश में डीआईजी की कमी थी, जिसके चलते इसे आईजी रेंज बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed