{"_id":"596906db4f1c1b8c6a8b456b","slug":"151500055259-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरने के विवाद में मारपीट, 3 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी भरने के विवाद में मारपीट, 3 घायल
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी भरने के विवाद में मारपीट, तीन घायल
कुमारगंज (फैजाबाद)। सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक महिला समेत दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर थाने आई, जहां से तीनों को अस्पताल भेज दिया गया।
वहीं, मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के सभी लोग घर में ताला लगाकर भाग निकले। कुमारगंज थाना क्षेत्र के हरदोईया गांव के जयपाल के दरवाजे पर सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है, जहां शुक्रवार सुबह 7 बजे उसके पड़ोसी विजय नल पर पानी भरने गया तो जयपाल ने पानी भरने से मना किया।
इस दौरान दोनों में बहस होने लगी और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान विजय को बचाने पहुंची उसकी बहन रीना व कन्हई को जयपाल, रामहेत व अक्षय लाल ने लाठी-डंडों से पीटकर कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को थाने लेकर चली गई, जहां से उन्हें सीएचसी मिल्कीपुर भेजवाया गया। हालत खराब होने पर वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कुमारगंज नीरज राय ने बताया कि अभी घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।